मुरैना नगर: दलित उत्पीड़न के विरोध में माकपा और दलित शोषण मुक्ति मंच ने नेहरू पार्क में धरना दिया और ज्ञापन सौंपा
मुरैना जिले में तेजी से बढ़ रही दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर विरोध प्रकट करते हुए माकपा एवं दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले आज शहर के नेहरू पार्क पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय प्रशासन के नाम ज्ञापन दिया गया।नेताओं ने इस तरह की घटनाओं पर आक्रोश प्रकट करते हुए उत्पीड़न की घटनाएं रोकने और कार्यवाही करने तथा आगामी दिनों में आंदोलन करने की चेतावनी दी है.