Public App Logo
औरंगाबाद में सरस्वती शिशु मंदिर की अनोखी पहल: बूढ़ा महादेव मंदिर में नन्हे-मुन्ने बमों ने किया जलाभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव। औरंगाबाद, 13 अगस्त | 24NewsLive शहर के प्रतिष्ठित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, औरंगाबाद के द्वारा सावन के पवित्र महीने में एक अनोखी और सराहनीय पहल की गई। आज विद्यालय के नन्हे-मुन्ने नौनिहाल कांवड़िया बम के वेश में शहर के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में कांवड़, माथे पर चंदन और मुंह से "बोल बम - हर हर महादेव" के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस मनमोहक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया और बच्चों की इस पहल की जमकर सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और शिवभक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। बूढ़ा महादेव मंदिर के पुजारियों ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। #Aurangabad #BudhaMahadev #SaraswatiShishuMandir #Jalabhishek #Sawan2026 #BiharNews #24NewsLive - Aurangabad News