कनाडा के टोरंटो में फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल
टोरंटो (कनाडा): कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, अब तक 6 लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
इस घटना के बाद फेस्टिवल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।
यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है
Korba, Korba | Jul 12, 2026