बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस साल अप्रैल महीने में मातृभूमि फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म अटक गई। हालांकि, पिछले कुछ समय से सलमान इस फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे लग रहा है कि यह फिल्म शायद जल्द ही रिलीज होगी। बता दें कि मातृभूमि के अलावा सलमान खान की एक और फिल्म भी लंबे समय से अटकी हुई है। इस फिल्म का नाम द बुल है।
द बुल के लिए सलमान खान ने लंबे समय बाद करण जौहर के साथ हाथ मिलाया था। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का मुहूर्त दिसंबर 2023 में हुआ था, लेकिन कुछ कारणों से इसका काम रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में सलमान खान पहली बार साउथ की अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ नजर आने वाले थे। फिल्म में तृषा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली थीं। फिल्म की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं और करण जौहर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि, फिलहाल �
Korba, Korba | Jul 12, 2026