जब धर्म और आस्था की बात आती है तो भारत की बड़ी आबादी आंख मूंद कर भरोसा कर लेती है। आस्था के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए दान कर दिए जातें हैं। श्रद्धालु और भामाशाह यह जानने की कोशिश भी नहीं करते कि उनकी ओर से दान किए गए रुपयों का दुरुपयोग हो रहा है या नहीं। इसी का फायदा उठाते हुए कई कथित पुजारी, संत और मंदिर समिति के पदाधिकारी करोड़ों रुपए का गबन कर जाते हैं। हाल ही में अयोध्या के भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी का बड़ा प्रकरण सामने आया जहां समिति के सदस्य ही चोरी करते पाए गए। अब राजस्थान के एक प्रसिद्ध मंदिर में भी करोड़ों रुपए का गबन सामने आया है।
Korba, Korba | Jul 12, 2026