शहर के 3 होटलों में किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, एक-एक घंटे के लिए बुक होते थे कमरे, 19 आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
श्रीगंगानगर। जिले में किशोरी के साथ हुए बहुचर्चित दुष्कर्म और देह शोषण मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। महिला अपराध अन्वेषण सेल ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है।