कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का खुलासा, 6 लोग डिटेन! हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बीरता में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और 7 लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले में ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म, UPI आईडी, QR कोड और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और धनराशि के लेनदेन की कड़ियां खंगाल रही है।
फिलहाल मामले में पूछताछ और जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए Ek Nazar Himachal News को Follow और Subscribe करें।
#KangraNews #HimachalNews #OnlineBetting #KangraPolice #BreakingNews #CrimeNews #DharamshalaNews #HimachalPradesh #PoliceAction #LatestNews #Birta #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Oct 23, 2026