गुना: नेशनल हाईवे 46 पर दो खंबा चौराहे से म्याना तक कार्रवाई, दुर्घटना संभावित पांच अवैध क्रॉसिंग बंद
Guna, Guna | May 16, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में दुर्घटना मुक्त नेशनल हाईवे अभियान के तहत गुना में दो खंबा चौराहे से म्याना तक नेशनल हाईवे 46 पर गुना शिवपुरी सेक्शन में पांच स्थानों पर बनाई गई अवैध क्रॉसिंग मेडियन ओपनिंग को बंद किया है। जिनके कारण दुर्घटनाओं की आशंका थी इस दौरान तहसीलदार मयंक तिवारी नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।