परसिया: भंडारिया में पोले पर सुंदर सजाकर लाए गए बैल, रस्सी तोड़कर दौड़े, नपाध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार
नगर के वार्ड क्रमांक 17 में भंडारिया चौक पर गुरुवार को 7:30 पोला पर्व का आयोजन किया गया। बीते कई सालों से यहां पोले का आयोजन किया जाता है। पोला पर्व पर रस्सी तोडकर बैल दौड की गई। बैल जोडियांे को नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने पुरस्कृत किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय,, पूर्व पार्षद वार्ता जौहरे, आयोजन समिति के लोग उपस्थित रहे।