अटेर: गडेर गांव स्थित गुजरी नहर में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Ater, Bhind | Mar 11, 2026 भिण्ड जिले के गडेर गांव स्थित गुजरी नहर में बुधवार सुबह करीब 11बजे एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही Ater थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रहलाद भदोरिया के रूप में की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है