करछना: नैनी एवं त्रिवेणी संगम तट पर नगर निगम के तत्वाधान में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया
प्रयागराज एवं नैनी क्षेत्र में नगर निगम के तत्वाधान में सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब स्वच्छता अभियान चलाकर दुकानदारों एवं व्यापारियों को जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रही प्रीति सिंह ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पूरे शहर को स्वच्छ बनाए रखना है। साथ ही दुकानदारों को जागरूक किया गया कि वह कचरा इधर-उधर न फेकें डस्टबिन का प्रयोग करें।