करछना: देवरी कला गांव के सामने बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर सोमवार रात 7 के करीब बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक आनंद निषाद पुत्र शिव शंकर निवासी मेंड़रा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।