हसपुरा: शिल्पीकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर बाजार में मिठाई दुकानों और सजाने की सामाग्री की खरीदारी में भीड़
हसपुरा बाजार के पटेल चौक , कनाप रोड , मेन बाजार में गुरूवार को भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति व वाहन को सजाने के लिए खरीदारी में भीड़ बढ़ गई है। बताया जाता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा हैं।उनकी पूजा देश के सभी जगह प्रतिष्ठानों में हो रही है।