नटवा रेलवे अंडर ब्रिज में जलभराव से शास्त्री पुल मार्ग पर लगा भीषण जाम
मिर्जापुर। बुधवार को हुई बारिश के बाद नगर के नटवा रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जलभराव के कारण शास्त्री पुल स्थित पुतली घर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद हर बार लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है।