Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

जल निगम के कार्यों का शिकार हुआ माल वाहक ऑटो #मिर्जापुर के #विकास की #बदहाल #तस्वीर..... #todaymirzapur #mirzapurnews #मिर्जापुर #mirzapur

Mirzapur, Mirzapur | Jul 1, 2026

MORE NEWS

#योगी जी के #राज्य में #गुंडागर्दी #नहीं चलेगी नर्सिंग होम संचालक से मुलाकात के बाद #बोले भाजपा #विधायक....

#todaymirzapur 
#mirzapurnews 
#मिर्जापुर #mirzapur 
#रत्नाकर

#योगी जी के #राज्य में #गुंडागर्दी #नहीं चलेगी नर्सिंग होम संचालक से मुलाकात के बाद #बोले भाजपा #विधायक.... #todaymirzapur #mirzapurnews #मिर्जापुर #mirzapur #रत्नाकर

Mirzapur, Mirzapur | Jul 1, 2026

नटवा रेलवे अंडर ब्रिज में जलभराव से शास्त्री पुल मार्ग पर लगा भीषण जाम

मिर्जापुर। बुधवार को हुई बारिश के बाद नगर के नटवा रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जलभराव के कारण शास्त्री पुल स्थित पुतली घर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद हर बार लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है।

नटवा रेलवे अंडर ब्रिज में जलभराव से शास्त्री पुल मार्ग पर लगा भीषण जाम मिर्जापुर। बुधवार को हुई बारिश के बाद नगर के नटवा रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जलभराव के कारण शास्त्री पुल स्थित पुतली घर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद हर बार लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है।

Mirzapur, Mirzapur | Jul 1, 2026

UPTET परीक्षा 2026 को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

मीरजापुर। UPTET परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित माँ विंध्यवासिनी सभागार में बैठक की।

बैठक में जनपदीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा केंद्र प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया गया कि उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित UPTET परीक्षा 02 व 03 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 04 जुलाई को एक पाली में होगी। जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 36,960 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

डीएम-एसपी ने निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

UPTET परीक्षा 2026 को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश मीरजापुर। UPTET परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित माँ विंध्यवासिनी सभागार में बैठक की। बैठक में जनपदीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा केंद्र प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित UPTET परीक्षा 02 व 03 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 04 जुलाई को एक पाली में होगी। जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 36,960 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीएम-एसपी ने निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

Mirzapur, Mirzapur | Jul 1, 2026

साइबर अपराध से बचाव को लेकर जे.एस.जी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई जागरुकता कार्यशाला

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा बुधवार को “मासिक साइबर जागरुकता कार्यक्रम” के तहत जे.एस.जी.एस. पब्लिक स्कूल, तिसही (थाना मड़िहान) में साइबर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विद्यालय के प्रबंधक अरुण तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश सिंह पटेल, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। साइबर क्राइम थाना की टीम ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, डिजिटल गिरफ्तारी, क्रिप्टो करेंसी, ऑनलाइन खरीदारी, गेमिंग एप, टेलीग्राम के माध्यम से होने वाली ठगी, UPI, वॉलेट और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े अपराधों के बारे में जानकारी दी।

छात्रों को बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। टीम ने साइबर अपराध से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राम नरायन सरोज, उपनिरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, आरक्षी आशुतोष उपाध्याय सहित साइबर क्राइम थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क मड़िहान की टीम मौजूद रही।

साइबर अपराध से बचाव को लेकर जे.एस.जी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई जागरुकता कार्यशाला मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा बुधवार को “मासिक साइबर जागरुकता कार्यक्रम” के तहत जे.एस.जी.एस. पब्लिक स्कूल, तिसही (थाना मड़िहान) में साइबर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के प्रबंधक अरुण तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश सिंह पटेल, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। साइबर क्राइम थाना की टीम ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, डिजिटल गिरफ्तारी, क्रिप्टो करेंसी, ऑनलाइन खरीदारी, गेमिंग एप, टेलीग्राम के माध्यम से होने वाली ठगी, UPI, वॉलेट और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े अपराधों के बारे में जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। टीम ने साइबर अपराध से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राम नरायन सरोज, उपनिरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, आरक्षी आशुतोष उपाध्याय सहित साइबर क्राइम थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क मड़िहान की टीम मौजूद रही।

Mirzapur, Mirzapur | Jul 1, 2026

जल निगम के कार्यों का शिकार हुआ माल वाहक ऑटो #मिर्जापुर के #विकास की #बदहाल #तस्वीर..... #todaymirzapur #mirzapurnews #मिर्जापुर #mirzapur - Mirzapur News