कांगड़ा : रानीताल पंचायत के प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल के कार्यालय पहुंचा। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में श्मशान घाट के निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
Kangra Express
*रानी ताल पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से की श्मशान घाट निर्माण की मांग साथ ही उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए श्मशान घाट निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि एवं प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए।
*विधायक पवन काजल ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया, कि श्मशान घाट निर्माण के लिए संबंधित विभाग से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
#kangraexpress #NewsUpdate #kangranews #MLA #kangra #PawanKajal #facebookviral #HimachalNews #newsfeed #newstoday #himachalpradesh #facebookpost
Kangra, Kangra | Jun 12, 2026