मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड
मंझनपुर (कौशाम्बी)। उदयन सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं चायल विधायक पूजा पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सम्मान और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वाराणसी से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्�