विधवा की फरियाद पर नहीं हुई सुनवाई? तहसील के चक्कर काटने को मजबूर पीड़िता, चचायल तहसील के जिम्मेदारों की एक और नाकामयाबी सामने सुनिए पीड़िता की जुबानी है
चायल (कौशाम्बी)। चायल तहसील क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी विधवा महिला मीनटर देवी पत्नी स्व. दखनी लाल ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी भूमि पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
महिला का कहना है कि उसने मामले की शिकायत कई बार तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सुनवाई न होने के कारण वह न्याय की उम्मीद में लगातार तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है।
पीड़िता ने प्रशासन से अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों क�