बिलासपुर: ग्राम बिलासपुर मेन रोड पर साप्ताहिक बाजार से यातायात प्रभावित, दुर्घटना का खतरा
दिनांक 1 अगस्त 2026 समय लगभग 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील मुख्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार इन दोनों मुख्य सड़क पर लगने के कारण यातायात प्रभावित हो रही है। बाजार के दौरान सड़क के दोनों ओर दुकान लग जाने से वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इससे आए दिन जाम जैसी स्थिति बन जाती है।