सुनेल: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सुनेल कस्बे में लिए गए पांच नमूने
सुनेल कस्बे में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे खाद्य सुरक्षा दल द्वारा विशेष अभियान के तहत आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर पांच नमूने जांच हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए गए हैं।अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ साजिद खान ने बताया की करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं।