सुनेल: कुंडला प्रताप में पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को गंभीर घायल किया
सुनेल थाना क्षेत्र के कुंडला प्रताप गांव में आज सुबह एक कलयुगी पति ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।एसएचओ विष्णु सिंह ने सुबह करीब 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी विष्णु ने उसकी पत्नी गुलाग बाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।बीच बचाव करने आई उसकी मां भी घायल हो गई।