सुनेल: सुनेल में सातवां विशाल झंडा सम्मेलन संपन्न, 138 झंडा मंडलियों ने लिया भाग
सुनेल में शुक्रवार व शनिवार की रात्रि करीब 3 बजे बाद सातवां विशाल झंडा सम्मेलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें राजस्थान व मध्यप्रदेश के गांवो की करीब 138 झंडा मंडलियों ने भाग लिया। शुक्रवार रात को विधि विधान से श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर घाणा चौक में भगवान का आकर्षक श्रंगार कर पूजा अर्चना के बाद झंडा सम्मेलन शुरू हुआ।