सुनेल: सुनेल पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म व मारपीट के एक आरोपी को बापर्दा किया गिरफ्तार
सुनेल पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म व मारपीट के एक आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया है कि गत 23 फरवरी को पीड़िता ने अस्पताल में दिए गए पर्चा बयान में बताया था कि वो खेत की मेड़ पर बैठी हुई थी।उसी दौरान एक व्यक्ति उसे जबरन उठाकर झाड़ियां में ले गया तथा उसके साथ वारदात की गई।