गोबिंदपुर राजनगर: नटाईरूली-बोनपोखरा मार्ग पर लटकते बिजली के तार, स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में
राजनगर प्रखंड अंतर्गत नटाईरूली गांव से बोनपोखरा टोला जाने वाले रास्ते में जर्जर और नीचे लटकते बिजली के तारों से ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर बिजली के खंभे काफी दूरी पर होने के कारण तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। इसी रास्ते से बच्चे रोजाना स्कूल आते-जाते