बाराचट्टी: NH-19 के छिनारी पुल पर मौत के गड्ढे! रोजाना हजारों वाहन गुजरने को मजबूर, NHAI की मरम्मत का इंतजार
गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआ चट्टी के समीप NH-19 स्थित छिनारी पुल की हालत जर्जर हो गई है। पुल पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने NHAI की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।