जमुई: उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से 50 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला समेत 3 कारोबारी को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला समेत तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीनों के पास से कुल 50 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।