कचहरी मोड़ के समीप विशाल आदिवासी मॉडल अखड़ा का उद्घाटन
संस्कृति और परंपरा को सहेजने की दिशा में पहल, 41 खोड़हा को बांटे गए मांदर
लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू लोहरदगा जिला प्रशासन एवं समाजसेवी सह कांग्रेस युवा नेता रोहित उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखड़ा का उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए समर्पित किया।