लोहरदगा, 16 सितंबर 2026। इंस्पायर अवार्ड-मानक के तहत आयोजित 12वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (NLEPC) के लिए लोहरदगा जिले की दो प्रतिभावान छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।