मिर्ज़ापुर: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच हिंदू युवा वाहिनी ने बरियाघाट पंचमुखी मंदिर में सेना की शौर्य और सुरक्षा के लिए आरती की
बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी ने भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच सेना के शौर्य और सुरक्षा के लिए आरती की है। हिंदू युवा वाहिनी के अमित श्रीनेत ने कहा कि पाकिस्तान के हमले का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना के शौर्य को सलाम है। सेना की सुरक्षा के लिए महादेव से प्रार्थना और आरती की गई है।