पुपरी: पुपरी के भूलन चौक के निकट पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
पुपरी स्थित भूलन चौक के निकट गुरुवार को 3 बजे दिन में पीसीसी सरक और आरसीसी नाला निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। सूचना पर कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल पहुंचकर संबंधित संवेदक को गुणवत्ता में सुधार कर कार्य करने की हिदायत दी।