सोनुआ: विधायक जगत माझी ने किया 'जनता मिलन', गुदड़ी के विकास का दिया आश्वासन
स्थानीय विधायक जगत माझी ने गुरुवार को लगभग 1 बजे सोनुआ प्रखंड कार्यालय स्थित अपने कक्ष में साप्ताहिक 'जनता मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान सोनुवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और सुझाव लेकर