तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई भीषण तबाही, रसुवा और नुवाकोट में मलबे में दबा सब कुछ
काठमांडू /तिब्बत से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के पहाड़ी जिलों में भारी तबाही मचाई है। तिब्बत की ओर से आए सैलाब और मलबे के कारण नेपाल के रसुवा और नुवाकोट क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ के पानी के साथ बही लाखों टन मिट्टी और कीचड़ ने कई इमारतों, सड़कों और बुनियादी ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे सब कुछ मलबे के नीचे दफन हो गया है।