कोल: नगला पटवारी चौकी में मुकदमा खत्म कराने के नाम पर सिपाही ने मांगी ₹25 हजार रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 नगला पटवारी चौकी में मुकदमा खत्म कराने के नाम पर सिपाही ने ₹25000 की रिश्वत मांगी है। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उस पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया था। युवक जब मुकदमे की बातचीत करने चौकी पहुंचा तो चौकी पर मौजूद सिपाही ने ₹25000 की मांग की। मुकदमा खत्म कराने के नाम पर सिपाही द्वारा मांगी गई रिश्वत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।