कोल: क्वार्सी में युवक ने दारोगा पर धाराएं हटाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, SP से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के मौलाना आजाद नगर से एक मामला सामने आया है।जहां क्षेत्रीय पुलिस चौकी के दरोगा पर धाराएं हटाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। युवक का आरोप है कि बीते दिनों ईद के त्योहार पर उसके पड़ोसी से उसका झगड़ा हो गया था।