कोल: बबराला में ईको कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग व्यक्ति की क्वार्सी के अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 बबराला में ईको कार की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति की क्वार्सी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 65 वर्षीय नैनसुख अपने चाचा और भाई के साथ शुक्रवार को बैलगाड़ी से बाजार जा रहे थे। बबराला में बैलगाड़ी को तेज रफ्तार ईको कर ने टक्कर मार दी। घायल हुए नैनसुख व अन्य दो लोगों को इलाज के लाया गया जहां नैनसुख की मौत हो गई।