कोल: रोरावर में 4 बच्चों की मां प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर फरार, पति व सास परेशान
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 रोरावर में एक महिला अपने चार बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के जाने के बाद महिला का पति व सास परेशान है और पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि 15 अप्रैल को वहां अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर अपनी ड्यूटी पर चला गया था। शाम को वह जब वापस आया तो उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे।