कोल: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया यात्री, RPF कांस्टेबल ने बचाई जान, CCTV वीडियो सामने आया
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक चलती ट्रेन में ट्रेन की चपेट में आ गया। चपेट में आता देख मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल हेमेंद्र ने बहादुरी दिखाई और उसको बाहर निकाला है। फिलहाल यात्री स्वस्थ है और ठीक है। हालांकि चपेट में आने से यात्री चोटिल हुआ है। दरअसल यात्री बरेली पैसेंजर से उतरकर पानी लेने जा रहा था।