मेहगांव: भिंड कलेक्टर ने फूप सीएमओ का प्रभार हटाकर जिला सहरी विकास अभिकरण कार्यालय भिंड में किया अनुलग्न।
Mehgaon, Bhind | Aug 28, 2024 फूप बरही रोड पर 7 गायों का एक्सीडेंट होने मौत हो गई। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा उक्त घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए हनुमत सिंह भदोरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद फूप का प्रभार हटाया जाकर जिला सहकारी विकास अभिकरण कार्यालय भिंड में अनुलग्न किया गया। तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद फूप का प्रभार उदय सिंह जाटव नायव तहसीलदार को दिया गया।