मेहगांव: बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत लावन गांव में नहर के पास मिली नवजात बालिका,पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती।
Mehgaon, Bhind | Aug 25, 2024 बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत लावन गांव में नहर के पास एक नवजात बालिका झाड़ियों में पड़ी हुई मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत बरोही थाना प्रभारी अतुल सिंह भदोरिया को दी।पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नवजात बालिका को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भिंड में भर्ती कराया। जहां नवजात बालिका का उपचार किया जा रहा है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।