मेहगांव: फूप थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फूप बरही रोड पर नगरपरिषद की लापरवाही से अज्ञात वाहन की टक्कर से सात गायों की हुई मौत।
Mehgaon, Bhind | Aug 28, 2024 फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत फूप बरही रोड पर नगर परिषद की लापरवाही से अज्ञात वाहन की टक्कर से सात गायों की मौत हो गई । जिस घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई ।आए दिन ग्वालियर इटावा मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर गाय बैठने से हादसे हो रहे हैं। जिसको लेकर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है।