मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचेरा गांव में मुडी पुलिया के पास नहर के पानी में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत।
Mehgaon, Bhind | Aug 25, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी राजू पुत्र विजय सिंह निवासी पचेरा ने पुलिस को बताया। कि पिता विजय सिंह पुत्र खच्चू सिंह कुशवाह उम्र 60 साल निवासी पचेरा मुडी पुलिया के पास नहर से गुजर रहे थे। तभी नहर के पानी में पैर धोने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से नहर के पानी में डूब गए ।और उनकी मौत हो गई। मेहगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।