मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धान मिल के पीछे खैरिया तोर में पुरानी रंजिश के चलते फरियादी के साथ की मारपीट,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 26, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी गौतम पुत्र मोहर सिंह जाटव निवासी धान मिल के पीछे खैरिया तोर मेहगांव ने पुलिस को बताया। कि पुरानी रंजिश के चलते रंजीत जाटव, जय कुमार जाटव एवं शंकर जाटव निवासी धान मिल के पीछे खैरिया तोर मेहगांव ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी ।एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।