मेहगांव: गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 1 छतरपुरा में अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध संत बाबा की हुई मौत,मर्ग कायम।
Mehgaon, Bhind | Aug 26, 2024 गोहद थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड एक छतरपुरा में वृद्ध बाबा रामकिशन पुत्र आदिराम माहौर उम्र 65 साल अपने घर में अकेले थे।इस दौरान अज्ञात कारणों के चलते उनकी मौत हो गई। वार्ड वासियों ने वृद्ध बाबा के घर का दरवाजा खोल कर देखा। तो वह मृत अवस्था में पड़े हुए थे। वार्ड वासियों ने सूचना डायल हंड्रेड को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।