अवैध नशे के हॉट-स्पॉट क्षेत्रों पर फरीदाबाद पुलिस का लगातार प्रहार
राजीव कॉलोनी के रहने वाले 4 गिरफ्तार, 1.610 किलोग्राम गांजा बरामद
Aonenews अरविन्द बक्शी
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा एवं नशा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 3 जून को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1.610 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। सभी आरोपित हॉट-स्पॉट क्षेत्र राजीव कॉलोनी के रहने वाले हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने राजीव कॉलोनी निवासी आकाश को 350 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने राजीव कॉलोनी निवासी यशपाल को 350 ग्राम गांजा सहित काबू किया।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने राजीव कॉलोनी निवासी सलीम को 480 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।
वहीं अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक अन्य मामले में राजीव कॉलोनी निवासी एक महिला को 330 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।
सभी आरोपितों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार पर प्रहार करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते नशे के हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में नियमित रूप से कॉम्बिंग सर्चिंग, निगरानी एवं छापेमारी चल रही है। 3 जून को भी अल सुबह अपराध शाखों की 10 टीमों ने राजीव कॉलोनी में कांबिंग/सर्चिंग की कार्रवाई की गई है।