अनूपगढ़: अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गश्त के दौरान यात्रियों के बैगों की की जांच
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगातार नाकाबंदी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अनूपगढ़ थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार रात 8 बजे बताया कि अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी सगन जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों के बैगों की सघनता से जांच की व यात्रियों को अनावश्यक रूप से नहीं रुकने की चेतावनी दी।