पटियाली: पटियाली में डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 30 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण
पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान एसपी, सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।