बहरोड़: बहरोड में थाने से ग्रिल तोड़कर भागे तीन आरोपी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, एएसआई और हेड कांस्टेबल निलंबित
Behror, Alwar | Sep 7, 2026 बहरोड़ में चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने कोतवाली थाने की पुलिस व्यवस्था को धता बताते हुए ऐसा कारनामा कर दिया कि विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अभिरक्षा में मौजूद आरोपी आशीष, अक्षय और अभिषेक स्वागत कक्ष की जंगले की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और उनकी तलाश में टीमें दौड़ पड़ीं।