पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला में बाइक की किस्त पूरी करने के बाद भी वाहन मालिक को नहीं मिल रहा दस्तावेज, वाहन मालिक परेशान
दरअसल गौरेला निवासी साजिद मंसूरी ने बताया कि उसने सीडी डीलक्स बाइक मित्तल मोटर्स से खरीदी थी , जिसको श्रीराम कंपनी से फाइनेंस करवाया था जिसकी पूरी किस्त पटने के बाद भी उन्हें दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं जिससे वह लगातार परेशान हो रहे हैं ।