प्रेस नोट
जिला – दतिया
*नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनज़र दतिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला के नेतृत्व में दतिया पुलिस द्वारा शहर के मुख्यक मार्गो से फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित किया गया। फ्लैग मार्च भैरव मंदिर से प्रारंभ होकर तिगैलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा, किला चौक, दारूगर की पुलिया से राजगढ़ चौराहा पहुंचकर संपन्न हुआ।
दतिया पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने, शांति व्यवस्था प्रभावित करने अथवा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद हैं।
दतिया पुलिस त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं रहवासी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है।
फलैग मार्च में एस.डी.ओ.पी. भांडेर श्री पूनम चंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल लाईन, गोराघाट, बड़ौनी, चिरूला, सिनावाल, यातायात प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, सहित करीबन 100 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
*दतिया पुलिस की आमजन से अपील:* सभी नागरिक नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।