जमुई: पूर्णा खैरा में चोरी करने पहुंचे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, बिजली पोल में बांधकर पीटा; वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Jun 18, 2025 खैरा थाना क्षेत्र के पूर्णा खैरा गांव स्थित बाल गोपाल ढाबा के सामने मुर्गा पोल्ट्री फार्म में घुसकर दो चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिसकी जानकारी के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घेर कर दोनों चोर को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों चोर को पास के बिजली पोल में रस्सी के जरिए बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।